✓ठग द्वारा आवेदक को बैंक डिपार्टमेंट अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर की थी ठगी।
✓ठग द्वारा आवेदक को फर्जी Link भेजकर क्रेडिट कार्ड एवं otp की जानकारी प्राप्त कर किया था ऑनलाइन फ्रॉड ।
✓क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित Cyber Helpline No. 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए ।
इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपातिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है
फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल की टीम द्वारा आवेदक अभिषेक निवासी इंदौर से फ्राड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि ठग द्वारा बैंक का अधिकारी बनकर आवेदक को उसके Axis बैंक के खाते के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर, http://reward.redeemycards.in/redeem?title=Limit%20increase%20application
उक्त फर्जी Link भेजकर आवेदक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी एवं OTP प्राप्त करके आवेदक के Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से 1,98,510/– रुपए आहरित कर, उक्त राशि को अन्य वॉलेट अकाउंट पर ट्रांसफर कर की थी ऑनलाइन ठगी ।
जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल से उप.निरी. शीतु जरिया , म.आर. संध्या पांडे के द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक एवं वॉलेट कंपनी से संपर्क कर आवेदक की आहरित राशि 1,98,510/– रूपये उसके स्वंय के क्रेडिट कार्ड खाते मे सकुशल वापस कराये गये।
आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा बैंक या क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिपार्टमेंट से अधिकारी/कर्मचारी बनकर लिमिट बड़ाने के नाम से भेजी गई फर्जी Link पर क्लिक करके अपनी निजी एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी न भरे , साथ ही अनजान के द्वारा भेजी गई लिंक की विश्वसनीयता की जांच भी अवश्य करे अन्यथा आप भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445 पर सूचित करे।
