अत्याधुनिक संसाधनों इस जहां हमारी जिंदगी में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं वहीं दूसरी ओर इन संसाधनों के चलते कई बार लोग अपने ठगी का शिकार हो जाते हैं ऐसे ही मामले में घर किराए पर देने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पर एक वृद्ध ने जानकारी डाली थी इसी का फायदा उठाकर आर्मी अधिकारी बनकर वृद्ध व्यक्ति से क्यूआर कोड के माध्यम से ₹90 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 114 में रहने वाले वृद्ध कांतिलाल कोठारी द्वारा थाने पर एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने मकान को किराए पर देने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए जानकारी साझा की थी जहां एक अननोन नंबर से उनके द्वार पास फोन आता है खुद ने अपने आप को आर्मी अधिकारी बताया था और डॉक्यूमेंट और पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड भेजा था कि वर्कआउट पर क्लिक करने पर वृद्ध के अकाउंट से ₹90 हजार रुपए कट चुके है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
