आरोपी की तरह कारों की चोरी करता था इसका अंदाजा आप पुलिस निर्देशन में लिए गए डेमो के आधार पर देख सकते

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पॉश कॉलोनी में हुई व्यापारी मोहित बंसल की महंगी टाटा रेनॉल्ट कार चोरी मामले में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शेर सिंह मीणा को अपनी गिरफ्त में लिया था शेर सिंह मीणा राजस्थान गुजरात उत्तर प्रदेश यूपी सहित अन्य राज्यों में 100 से भी अधिक अपराध आरोपी के खिलाफ दर्ज है आरोपी 8 बार पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सहित फरार भी हो चुका है गिरोह के अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस राजस्थान और दिल्ली में अपना डेरा जमाए बैठी है वही आरोपी बड़ी आसानी से मास्टर की बनाकर और स्पेशल डिवाइस के माध्यम से हाईटेक कारों को चोरी करता था इसका अंदाजा आप पुलिस के निर्देशन में लिए गए डेमो के आधार पर देख सकते हैं।।

दरअसल लसूडिया थाना क्षेत्र में हो रही लगातार वाहन चोरी को लेकर पुलिस ने राजस्थान के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है इस गिरोह के मुख्य सरगना शेर सिंह मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर आरोपी का रिमांड लिया गया था रिमांड के दौरान आरोपी ने कितनी आसानी से वह मास्टर की बनाकर कार चोरी करने में माहिर है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की पुलिस के सामने चंद ही मिनटों में आरोपी ने मास्टर की बना दी वहीं दिल्ली के मार्केट से स्पेशल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाकर हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम महंगी गाड़ियों का लॉक आसानी से खोल लेता था गिरोह में अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए थे जिसमें प्रदीप बडा सुमेर सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में तीन अलग-अलग टीमें राजस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी टोल नाके से आसानी से निकलने के लिए फास्टैग कार्ड और फर्जी नंबर प्लेट लेकर आता था पता यह भी जा रहा है कि आरोपी फ्लाइट से आकर पांच सितारा होटलों में रखता था

Exit mobile version