आरोग्य रिटेल फ्रेंचाइजी के नाम पर की 35 लाख की ठगी संचालक सहित अन्य दो आरोपियों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल कंपनी के संचालक द्वारा आरोग्य आयुर्वेदिक मेडिकल फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले संचालक सहित अन्य दो आरोपियों पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी।

दरअसल मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल कंपनी के संचालक द्वारा केपी सिंह उर्फ पुष्पेंद्र, रूपेश सिंह और महिला उर्वशी आरोग्य आयुर्वेदिक रिटेल काउंटर की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये लेकर डीलरशिप दिलवाने की बात कही थी कई दिनों तक आरोपियों द्वारा डीलरशिप फ्रेंचाइजी फर्जी गुमास्ता फर्जी डीलरशिप एग्रीमेंट बनाकर दे दिया गया जब जानकारी लगी कि पूरा फ्रॉड उनके साथ किया गया है और उन्हें लाखों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है इसकी शिकायत थाने पर की गई शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई शिकायतें पुलिस को मिली है।

Exit mobile version