आरक्षक दो साल तक शादी के नाम पर युवती से बनाता रहा संबंध, इनकार करने पर युवती ने दर्ज कराया केस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में शादी के नाम पर युवती के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक आरक्षक ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर शादी करने के नाम पर कई बार अवैध संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरक्षक ने शादी करने से इंकार कर दिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

एक तरफ जहां मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद महिला अपराधों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एक के बाद एक नवाचार कर रही है। वही डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर एक युवती ने शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है की पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है,पहले दोनों में दोस्ती थी और फिर साल 2020 से शादी के नाम पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब आरक्षक से शादी करने की बात कही तो वहां मुकर गया। बताया जा रहा है की पुलिस आरक्षक की सगाई हो गई और अब वहां पीड़िता से शादी नहीं करना चाहता है। फिलहाल पीड़िता ने आरक्षक की महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Exit mobile version