इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चाकूबाजी का मामला सामने आया था जिसमें पुरानी रंजिश के चलते दो दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त को चाकू मार दिए थे पूरे मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया था पूरे मामले में दो आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां 2 दिसंबर रात को विवेक प्रजापति नामक युवक रक्तरंजित हालत में आने पहुंचा था और अपने दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था पुलिस के मुताबिक 2 दिसंबर की रात को फरियादी विवेक ने अपने दो दोस्त रितिक उर्फ बच्चा और सोनू उर्फ कंगारू के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि दोनों आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की थी फरियादी और दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और पुरानी रंजिश के चलते ही दोनों आरोपियों द्वारा फरियादी को चाकू मारकर घायल किया गया फिलहाल पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है जिन पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
