आजाद नगर पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 09 जुआरियो को पकड़ा है । पुलिस को इनके पास से नगदी सहित ताशपत्ती ओर मोबाइल मिले है । पकडाये जुआरियो अलग अलग क्षेत्रो आकर जुआ खेलते थे ।
आजाद पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की क्षेत्र के काली पुलिया ओर मदीना गेट के पास दो जगहों पर जुआ चल रहा है । उक्त सूचना पर पुलिस ने जब मोके पर छापा मारा तो पुलिस को एक जगह से पांच जबकि दूसरी जगह से जुआ खेलते चार आरोपी मिले । पुलिस को सभी के पास से नगदी सहित ताशपत्ती ओर मोबाइल फोन मिले है । ये सभी अलग अलग क्षेत्रो से आकर जुआ खेलते थे ।
