असामाजिक तत्व हाथों में तलवार और लाठी डंडे से क्षेत्र में फेला रहे दहशत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में भले ही कमिश्नरी सिस्टम लागू हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी गुंडे बदमाश पुलिस को मुंह चिढ़ाते दिखाई दे रहे है। ऐसा ही एक वीडियो राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां कुछ असामाजिक तत्व हाथों में तलवार और लाठी डंडे लेकर आतंक फैलाते दिखाई दे रहे हैं हालांकि इस वीडियो की पुष्टि महादेव नगर अमर पैलेस हुई है, जिसमें कुछ असामाजिक तत्व अपने प्रभावशाली संरक्षण का फायदा उठाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका है और पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लग गई है।

दरअसल वीडियो में दिख रहे असामाजिक तत्व पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हो चुकी है और राजेंद्रनगर पुलिस का कहना है यह घटनाक्रम महादेव नगर अमर पैलेस का है यहां पर कुछ बदमाश देर रात हथियारबंद नजर आ रहे हैं जिनमें मुख्य आरोपी रितिक और राजा को पुलिस ने पहचान लिया है जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी होने की संभावना है लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे क्योंकि एक तरफ तो शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है उसके बावजूद इस तरह से यह बदमाश क्षेत्र में दहशत फैलाते दिखाई दे रहे हैं इन शब्दों पर पुलिस कार्रवाई करेगी पुलिस के लिए भी एक सवाल बना हुआ है हालांकि पुलिस की साख पर सवाल का जवाब देते हुए उप निरीक्षक सचिन तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी रितिक और राजा की पहचान हो चुकी है वहीं अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version