अवैध शराब के 18 प्रकरण…. जिनमें 3 गंभीर प्रकार के प्रकरणों की आरोपिया रतनबाई गोड आबकारी की गिरफ्त में…..

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सहा. आयुक्त आबकारी जिला इंदौर, श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन व कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राजीव द्विवेदी के निर्देशन में शराब के अवैध गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाईयो के तहत, आज दिनांक 25 अप्रैल 2022 को प्रातः काल आबकारी के नितिन आशापूरे एवं टीम द्वारा रामबाग स्थित रतन बाई पति शंकर गोड के अड्डे पर दबिश दी गई , इस दौरान रतन बाई के कब्जे से कुल 426 पाव देसी प्लेन मदिरा बरामद की गई तथा आरोपिया के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधि. की धारा 34 (1) क 34 (2) के तहत कार्रवाई कर, आरोपित महिला को मौके से गिरफ्तार किया जाकर उसे मा. न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ,जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं,

उक्त आरोपित महिला रतनबाई लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार मैं सलिप्त रही है, पूर्व में भी उसके विरुद्ध 3 गंभीर श्रेणी के अपराधों सहित लगभग 18 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं,

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में आबकारी आरक्षक सर्वश्री सुरेश मेवाड़ ,सुरेश Chongad एवं अंकिता जाटवा का सराहनीय योगदान रहा

Exit mobile version