दिनांक 01/08/2022,को राजनारायण सोनी सहायक आयुक्त आबकारी इन्दौर के निर्देशानुसार और *श्री राजीव व्दिवेदी नियंत्रण कक्ष प्रभारी * के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तारतम्य में वृत सांवेर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार मालवीय ने दिनांक 01/08/2022, को मुखबिर की सूचना पर ग्राम माँगलिया में टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर बाइक क्रमांक एमपी 09 एस डब्ल्यू 1522 को रोका तो उसका चालक भागने लगा,जिसको पीछा कर पकडा और पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम ऋषि उर्फ युवराज पिता मुकेश पाण्डेय 23 वर्ष निवासी- मकान नंबर-53 गोविंद कॉलोनी थाना-बाणगंगा,जिला-इंदौर बताया।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 63 बल्क लीटर देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 28 हजार 350 रुपए थी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटर की कीमत 50 हजार रुपए निकाली गई।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क,34(2) के तहत प्रकरण कायम किया जाकर जांच की जा रही है।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका * सांवेर वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय * के साथ आरक्षक कमलेश निहोरे ,आरक्षक सुरेश चोंगड , भीम सिंह ने निभाई।
