अवैध रुप से बेची जा रही शराब को लेकर पुलिस ने की कारवाई और बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध शराब को लेकर की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने देर सुबह 4:00 बजे छापामार कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जहा महिलाओं द्वारा कच्ची शराब बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई है जो घरों में कूलर में छुपा कर रखी गई थी।

दरअसल खजराना थाना पुलिस को पटेल नगर में अवैध कच्ची शराब दिखने की जानकारी मिली थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4:00 बजे करीब दबिश देकर अलग-अलग ठिकानों पर यह कार्रवाई की है जहां महिलाओं द्वारा इस शराब को बेचने का कार्य किया जा रहा था बड़ी मात्रा में कच्ची अवैध शराब पुलिस ने बरामद की गई है मौके से दो महिलाएं सहित चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी शराब के मामले दर्ज है।

Exit mobile version