- नशा खोरी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत आरोपी शाहरुख पिता सरफराज पठान जाति मुसलमान उम्र 20 साल नि. ग्राम कोठडी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ ( राजस्थान ) अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।
- आरोपी से ब्राउन शुगर कुल मात्रा 30 ग्राम 630 मिलीग्राम कीमती 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार रु.) का अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किया गया बरामद ।
इन्दौर शहर में नशाखोरी की लत पर एवं नशा कर अपराध करने की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा ,अफीम ,चरस,ब्राउन शुगर आदि के कारोबार में लिप्त संदिग्धों बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर इंचार्ज श्री दिशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी कानवा को निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना तेजाजीनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड हेतू अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक 31.01.2022 को थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि कैलोद फाटा वायपास रोड इंदौर पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर इंदौर शहर में बेचने की फिराक में है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध बदमाश शाहरुख पिता सरफराज पठान जाति मुसलमान उम्र 20 साल नि. ग्राम कोठडी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ ( राजस्थान ) को पकड़ा । उपरोक्त आरोपी शाहरूख की तलाशी लेते उसके कब्जे से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कुल मात्रा 30 ग्राम 630 मिलीग्राम कीमती 1,50,000 रुपये व एक विवो कंपनी का मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी गिरफ्तार किया गया
उपरोक्त घटना पर आरोपी के विरुध्द थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अपराध क्रमांक 76/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया हैं । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी के आपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा आरोपी से शहर में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने व खरीदने वाले अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ जारी है । अब तक की पूछताछ में पाया गया कि उपरोक्त आरोपी ब्राउन शुगर अपने साथियों के साथ मिलकर बडे स्तर पर कार्य करता है ,जो प्रतापगढ़ राजस्थान से खरीद कर लाकर शहर में अपनी शिनाख्त छुपाकर बेचने का लंबे समय से अवैध व्यापार कर रहा है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा ,उनि विकास शर्मा,उनि ए.आर.खान,सउनि दिनेश कुमार,प्रआर प्रदीप पटेल,प्रआर विजेन्द्र चौहान,आर नेपाल तिवारी,आर जफर मिर्जा,आर कृष्णचन्द्र शर्मा,आर सौरभ शर्मा,आर गोविन्दा गाड़गे,आर नारायण यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है
