अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे तस्कर को 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार पुलिस अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है इसी के तहत पुलिस ने एक और ड्रग तस्कर गिरफ्तार किया है जिसके पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पुलिस की पूछताछ में राजस्थान के प्रतापगढ़ में रहने वाले अन्य ड्रग तस्करों की भी जानकारी पुलिस के हाथ में दी है।

दरअसल अन्नपूर्णा थाना पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है इसके तहत पुलिस ने 10 दिन पहले तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था डिस्ट्रिक्ट कॉल डिटेल और नंबरों के आधार पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण तस्करों की जानकारी मिली थी इसी के तहत पुलिस ने महू नाका पर ड्रग सप्लाई देने के लिए खड़े रवि रायकवार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो मूलतः विदिशा का रहने वाला है पिछले कई सालों से इंदौर में रहकर ड्रग की तस्करी कर रहा है पुलिस पकड़े गए आरोपी रवि से पूछताछ में राजस्थान के प्रतापगढ़ में किसी फिरोज नामक तस्कर की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है वही तस्कर जावेद और अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं फिलहाल पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version