अन्नपूर्णा क्षेत्र के रहने वाली बुजुर्ग महिला आग की चपेट मे घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बुजुर्ग महिला घर में हादसे का शिकार हो गई दिवाली के दौरान सफाई कर रही थी सफाई के बाद बुजुर्ग महिला ने उस कचरे को आग लगाई आग लगाने के बाद महिला की साड़ी में आग लग गई जिससे वह गंभीर रूप से जलकर घायल हो गई थी जिन्हें इलाज के लिए एम वाय अस्पताल भर्ती कराया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई अन्नपूर्णा पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

आपको बता दें है पूरा मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के घनश्याम दास नगर का है यहां की रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामकली बाई 23 अक्टूबर 2022 को घर के बाहर कचरा जला रही थी उसी दौरान साड़ी ने आग पकड़ ली जिसमें वह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज हेतु एम वाय अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई अन्नपूर्णा पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version