अनिल दिक्षित हत्याकांड के मुख्य आरोपी सानू सागर की मल्हारगंज पुलिस लेगी गिरफ्तारी।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुए अनिल दिक्षित हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जिनकी रिमांड अभी हीरानगर पुलिस ले रही है वही रिमांड पूरी होने के बाद मल्हारगंज पुलिस भी मुख्य आरोपी शानू सागर की गिरफ्तारी लेकर पूछताछ के लिए रिमांड लेगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दिक्षित हत्याकांड हुआ था जिसका मुख्य आरोपी शानू सागर व उसके साथी थे फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है वही मल्हारगंज थाना क्षेत्र में शानू सागर के खिलाफ भी धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था अब आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद मल्हारगंज पुलिस भी धमकी वाले मामले में आरोपी की गिरफ्तारी लेकर रिमांड लेगी जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है वहीं पुलिस ने एक कार्य योजना के तहत सभी आरोपियों की एक फाइल तैयार की है ताकि इनकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश रखा जा सके गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपियों पर मल्हारगंज एरोड्रम थाने पर भी मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version