ग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

  • क्राईम ब्रांच टीम ने थाना पड़ाव क्षेत्र से 43 क्वाटर अवैध देशी शराब सहित एक तस्कर को पकड़ा

ग्वालियर।19.10.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के मार्गदर्शन में जिले को नशे से मुक्त करने के लिये ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एसपी ग्वालियर द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सस्थानों में जाकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिये निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा आज नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी तथा प्रेस्टीज कॉलेज में नशे की बुरी आदत से दूर रहने के लिये छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

आज दिनांक 19.10.2022 को अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी तथा प्रेस्टीज कॉलेज में पहुंचकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जागरूक किया गया। प्रेस्टीज कॉलेज में इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी तथा प्रेस्टीज कॉलेज में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उनको नशे की बुरी लत से दूर रहने के लिये जागरूक किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी है इस अभियान के तहत प्रतिदिन पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया जायेगा।

अवैध शराब:- ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर जिले में ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान चलाा जा रहा है। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। अभियान के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत सुन्नी का पुरा से एक तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से 43 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गई। क्राईम ब्रांच द्वारा पकड़े गये शराब तस्कर के विरूद्ध थाना पड़ाव में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, उप निरीक्षक राहुल, प्र.आर. विकास बाबू, अनिल गुप्ता, आरक्षक रणवीर शर्मा, जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version