? पकड़े गये तस्करों के पास से 27 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 03 लाख रूपये की तथा एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल को किया जप्त।
? क्राईम ब्रांच ने वर्ष 2021 से आवकारी एक्ट में फरार 03 हजार रूपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।
ग्वालियर। 18.10.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। दिनांक 19.10.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो लोग मोटर सायकिल पर मादक पदार्थ बैचने की फिराक में थाना मुरार के घासमण्डी में देखे गये हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की टीम को उक्त मादक पदार्थ बैचने वाले तस्करों को पकड़े हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ग्वालियर के निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
एएसपी शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन प्रभारी सीएसपी मुरार श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को परशुराम मंदिर घासमण्डी रोड पर एक मोटर सायकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होने मोटर सायकिल वापस लौटाने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से प्लास्टिक की थैली में स्मैक मिली। एक के पास से 15 ग्राम तथा दूसरे के पास से 12 ग्राम स्मैक जप्त की गई। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये स्मैक तस्करों के पास से कुल 27 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 03 लाख रूपये की तथा एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त की गई। पकड़े गये दोनों तस्करों से स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये दोनों तस्करों के खिलाफ थाना मुरार में अप.क्र. 886/22 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका:- क्राईम ब्रांच टीम – सउनि जितेन्द्र शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना सिंह, आरक्षक प्रदीप, श्याम, शैलेन्द्र, भानु एवं थाना मुरार की टीम- आरक्षक योगेन्द्र गुर्जर, दिनेश राजावत की सराहनीय भूमिका रही।
तीन हजार का इनामी गिरफ्तार:- क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा एक अन्य कार्यवाही में थाना झांसीरोड के वर्ष 2021 केे आवकारी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे तीन हजार रूपये के इनामी आरोपी को आज दिनांक 19.10.2022 को थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत पटेल नगर से पकड़ गया। उक्त इनामी आरोपी वाराघाटा स्थित फैक्ट्री में पुलिस टीम द्वारा दी गई दबिश के दौरान मौके से भाग निकला था। उक्त दबिश में पुलिस टीम द्वारा 1208 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग 10 लाख रूपये से अधिक कीएवं एक आशयर ट्रक तथा सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त की थी। उक्त फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 03 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त इनामी आरोपी को पकड़ने में काईम ब्रांच की टीम क्राईम बांच टीम- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, सउनि राजकुमार राजावत, प्र.आर. घनश्याम जाट, जितेन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक विद्याचरण शर्मा, विकास तोमर, नवीन पाराशर, नरवीर राणा थाना झांसीरोड की टीम- थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक संजीव नयन शर्मा, उप निरीक्षक चेतन यादव की सराहनीय भूमिका रही।
