सीएम शिवराज सिंह ने की प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस का इंदौर में आयोजन प्रदेश के लिए असाधारण अवसर है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। हम सबको इस कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करना चाहिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस का इंदौर में आयोजन प्रदेश के लिए असाधारण अवसर है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। हम सबको इस कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करना चाहिए। कार्यक्रम रोचक बनाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की विशेषताओं पर केन्द्रित प्रस्तुतिकरण जरूर हो। मध्यप्रदेश को यह सुनहरा मौका मिला है। सीएम हाउस पर 8 से 10, जनवरी 2023 को इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
सीएम शिवराज ने कहा कि पहले दिन 8 जनवरी को यूथ प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा। अगले दिन 9 जनवरी को 17वीं प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन-2023 का शुभारंभ होगा और 10 जनवरी को 17वीं प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन का समापन होगा। इसमें राष्ट्रपति की सहभागिता होगी। सीएम शिवराज ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, इवेंट मैनेजमेंट और डिजिटल एक्जीविशन सहित अन्य व्यवस्थाएँ अच्छे ढंग से पूरी की जाएँ। कार्यक्रम में आने वाले प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएँ मिलें। प्रदेश की छवि पूरी दुनिया में बनाने के प्रयास हो।
सीएम शिवराज ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिनिधि प्रदेश की प्रशंसा करते हुए वापस जाएँ। इसके लिए भरपूर प्रयास हों। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। कार्यक्रम के लिए स्थापित कॉल सेंटर पर बात करने के बाद मध्यप्रदेश आने के लिए लोग लालायित हों। केन्द्र सरकार के निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश की विशेषताओं पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोग आनंदित हों। उद्योग प्रदर्शनी बेहतर हो। प्रचार-प्रसार के लिए इंटर नेशनल एयरपोर्ट पर होर्डिंग लगाने और विज्ञापन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर की साफ-सफाई की चर्चा दुनिया भर में है। उसी के अनुरूप स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए।अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं प्रवासी भारतीय विभाग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।
ग्लोबल समिट 11-12 जनवरी को होगी
बताया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 11-12 जनवरी 2023 को होगी। इसमें 9 सेक्टरों पर केन्द्रित 14 सेशन होंगे, जिसमें उद्योगपतियों से सीधा संवाद भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इसके लिए आमंत्रण भेजना शुरू कर दिए जाएँ। समिट में 17 देशों को आमंत्रित किया गया है। एमपीआईडीसी के एमडी श्री मनीष सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी।
सीएम शिवराज ने कहा कि एमपी स्टार्ट अप इकोस्टिम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल शामिल होंगे। प्रदेश के उत्पादों की मार्केटिंग में कोई कमी नहीं रहे। कार्यक्रम के पहले वर्चुअल इन्वेटर रोड-शो भी किया जाये।
बेंगलुरू में 24 को उद्योगपतियों से मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री चौहान 24 नवम्बर को बेंगलुरू में उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। कार्यक्रम में इंटरेक्टिव सेशन होगा, जिसमें मध्यप्रदेश में पूँजी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर कार्यक्रम की तैयारियाँ सुनिश्चित करे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 12 दिन पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 26 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 27 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 37 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 41 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 55 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 61 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 61 दिन पहले
Bhopalसनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना दिग्विजय सिंह की फितरत है : मंत्री सारंग 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल गैस त्रासदी का 337 टन कचरा नष्ट, 55 दिन में ऑपरेशन हुआ पूरा 513 दिन पहले
Bhopalआपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को। 530 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 531 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 535 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 639 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 641 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 666 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 1,001 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 1,005 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 1,010 दिन पहले