सभी श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे महाकाल के दर्शन 1500 रुपए की टिकट का कोटा, नहीं हो सकेगी फोटोग्राफी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने लगातार गर्भगृह में हो रहे विवाद को लेकर निर्देश दिए थे कि महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालु 1500 रुपए की टिकट कटाकर गर्भगृह में दर्शन के दौरान मोबाइल गर्भगृह में नहीं ले जा सकेंगे। कलेक्टर ने कहा था की कई श्रद्धालु गर्भगृह में दर्शन के दौरान मोबाइल से फोटोग्राफी करते है जिससे अन्य श्रद्धालु को देरी होती है जिससे हंगामे की स्थिति बनती है। जिसके कारण सभी श्रद्धालुओं को गर्भगृह में मोबाइल से फोटोग्राफी पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। इसके बाद इस बात को लेकर बढ़ते विवाद के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा की गर्भगृह में मोबाइल पर प्रतिबंध किया, फोटोग्राफी को बैन नहीं किया है। गर्भगृह में चौखट से फोटोग्राफी हो सकेगी।

राहुल गांधी की यात्रा से पहले महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल ले जाने पर लगाए गए प्रतिबन्ध के बाद अब इस पर सियासत गर्माने लगी है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महाकाल के गर्भगृह में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध को लेकर सवाल खड़े किये और कहा की इससे इनकी मानसिकता पता चलती है। जबकि उज्जैन कलेक्टर ने साफ़ कर दिया की सिर्फ महाकाल मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल को प्रतिबंधित किया है। चाँदी द्वारा से पहले की तरह फोटोग्राफी की जा सकेगी।

Exit mobile version