प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं मंत्री श्री सखलेचा ने श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नीमच में प्रदेश की पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नीमच के सीआरपीएफ रोड पर स्थित पटेल चौराहे पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया एवं देश की अखंडता एवं एकता के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का स्मरण किया इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा श्री पवन पाटीदार श्री महेंद्र भटनागर श्री हेमंत हरित सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण पार्षद गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि आज हम जो अखंड भारत देख रहे हैं वह सरदार वल्लभभाई पटेल के अथक प्रयासों का ही परिणाम है उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण करने में काफी अहम भूमिका निभाई है प्रभारी मंत्री ने देश भक्ति एवं देश की अखंडता एवं एकता के लिए एकजुट होने का आह्वान भी उपस्थित जनों से किया मंत्री श्री सखलेचा ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन दर्शन एवं देश की अखंडता एकता के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और देश की अखंडता एकता के लिए एकजुट होकर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प ले कार्यक्रम को सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया

Exit mobile version