प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की जोड़ी एक और एक ग्यारह हैं-गृहमंत्री मप्र

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • इस जोड़ी ने देश से आतंकवाद का खात्मा किया
  • मध्यप्रदेश का गुजरात से जल-जीवन का संबंध-गृहमंत्री मप्र
  • ‘समृद्ध गुजरात, आत्मनिर्भर गुजरात’ के लिए प्रदेश की जनता एक बार फिर अपार समर्थन से कमल खिलाकर गुजरात में डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।

आपको बता दें गुजरात के जिला बनासकांठा के थराद विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के साथ मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक रैली में शिरकत की अपने उद्बोधन के दौरान मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि गुजरात ने आदरणीय मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व दिया, इस जोड़ी का ही कमाल है कि आज देश से आतंकवाद का लगातार खात्मा हो रहा है, प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी ने भारत माता के माथे को विश्व में गौरवान्वित किया है,गणित कहती है एक और दो होता है लेकिन गुजरात ने बताया प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी की जोड़ी एक और एक ग्यारह है साथ ही डॉ मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश का गुजरात से जल जीवन का नाता है मां नर्मदा का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश है जो की गुजरात तक गयी है

गुजरात की थराद विधानसभा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के साथ चुनावी सभा में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर भाई चौधरी जी के लिए जनसमर्थन मांगा

Exit mobile version