इंदौर में भाजपा कार्यालय पर 4 राज्यों की जीत का विजय उत्सव मनाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में भाजपा कार्यालय पर 4 राज्यों की जीत का विजय उत्सव मनाया गया भाजपा कार्यालय पर एक ही दिन में होली और दीपावली मनाते हुए कार्यकर्ता दिखाई दिए इस दौरान कार्यालय पर बुलडोजर सबके आकर्षण का केंद्र था

दरअसल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार राज्यों में बहुमत की सरकार बनाई है इसे लेकर इंदौर के भाजपा कार्यालय पर भी जोर शोर से विजय उत्सव मनाया गया कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी जीत के जश्न में भाजपा कार्यालय पर होली और दीपावली दोनों का नजारा देखने को मिला कार्यालय पर जीत की खुशी में बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा दिया था उसे लेकर वहां की जनता ने कमल पर विश्वास जताया है

Exit mobile version