EOW की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए जनपद CEO

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उज्जैन, तराना के जनपत सीईओ कीर्ति राज को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रिश्वत लेते पकड़ा है। दोपहर एक बजे EOW की टीम ने कार्रवाई करते हुए सीईओ को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार जनपद सीइओ के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं। इसके बाद बुधवार को टीम ने अचानक कार्रवाई की।

बता दें कि जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत तक में धांधली के मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि ऐसे पहली बार हो रहा है कि ईओडब्ल्यू ने किसी जनपद सीईओ को रिश्वत लेते पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत बड़ेली के सरपंच से विकास कार्यों के लिए रिश्वत मांगी थी। सरपंच अभी तक टुकड़ों में 70-80 हजार रूपये दे चुके हैं।

Exit mobile version