आप के खिलाफ बीजेपी का नया खुलासा, स्टिंग में 110 सीटों की सौदेबाजी का दावा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीजेपी आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि आप भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। केजरीवाल के कई दिग्गजों का स्टिंग हुआ है। आप नेता बिंदू श्रीराम ने स्टिंग ऑपरेशन किया है। रोहिणी के वार्ड 54 से बिंदू को टिकट का वादा था टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे थे।

दिल्ली के लोगों को लुटा जा रहा है- भाजपा विधायक 

स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद भाजपा विधायक बीजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जनता ने देखा की कट्टर ईमानदार वाले कितने कट्टर भ्रष्टाचारी है। इसी स्टिंग में दिनेश श्राफ ने ये भी बताया की विधानसभा चुनाव में भी पैसे का खेल हुआ। नगर निगम के साथ साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकटे बेची गई थीं। आप पार्टी ने टिकट खरीदने दलाल भेजे हुए हैं। दिल्ली के लोगो को लुटा जा रहा है। भाजपा विधायक ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पैसा दे सकता है सिर्फ उसे ही टिकट मिलेगा। साथ ही उन्होने कहा कि इस मामले की जांच की मांग करते है।  ACB  इन्हे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

Exit mobile version