ढाई साल पहले हुए दिल्ली दंगे के दौरान पिस्टल छीनने वाला गिरफ्तार, घायल पुलिसकर्मी का चल रहा है इलाज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दंगों के दौरान पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह दंगा 2020 में दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट में हुआ था. पुलिस ने आरोपी से लूटी गई सरकारी पिस्टल बरामद की है. दंगों के दौरान पिस्टल छीनी गई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया था. उनका आज भी बिस्तर पर ही इलाज चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक, 3 दिसंबर को  छेनू गैंग का शूटर सुहैल चौधरी शाहदरा में किसी वारदात को अंजाम देने वाला था. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सुहैल चौधरी और उसके साथी शाहनवाज को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से दो पिस्टल और 8 कारतूस बरामद की गई. 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका तीसरा साथी समीर बाली भजनपुरा में हुए फायरिंग मामले में शामिल है. इसके बाद पुलिस ने समीर बाली को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 2 पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए गए. इन तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आरोपी शाहिद उर्फ शाहबाज को पकड़ा गया.

Exit mobile version