अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता संतोष वाधवानी रत्न विशेषज्ञ व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पाटन वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन के तत्वाधान सभी पदाधिकारियों द्वारा 9 मई को मां बगलामुखी माता( जयंती) पर महाआरती आयोजित की जा रही है जिसमें विशेष रूप से
क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता(वास्तु विशेषज्ञ) नीरज शर्मा शनि उपासक दादू महाराज व एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री पंडित भारत जोशी उपस्थित रहेंगे
प्रदेश प्रवक्ता संतोष वाधवानी रत्न विशेषज्ञ ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान पाटन वाले गुरु जी के निवास 18/1 मल्हारगंज इंदौर समय शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक होगा वही महा आरती के पश्चात 56 भोग महा प्रसादी वितरण भी किया जाएगा व संगठन के पदाधिकारी इसमें अपनी सहभागिता देकर महा आरती व मां के सुंदर स्वरूप का दर्शन लाभ भी लेंगे
