8 दिन पूर्व हुई आजाद नगर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ढाई लाख पर से अधिक के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
आजाद नगर थाना क्षेत्र के इदरीश नगर में रहने वाले फरियादी तुलसी राम ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में रखा ढाई लाख रुपए से अधिक का सोने चांदी का माल कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया है जिस पर पुलिस ने टीम गठित करके आरोपियों की तलाश कर रही थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित नामक युवक को हिरासत में लिया जो कि फरियादी के घर के पास ही रहता जब पुलिस सखतीने से उससे पूछताछ की गई तो रोहित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरी चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है पकड़ाए गए आरोपियों में दीपक काला रोहित और अजय है यह आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है
