56 दुकान पर गुम हुआ पर्स 50 मिनट में ढूँढा, पर्स में थे बेटी के स्कूल फीस के 38000 रु, दंपत्ति बोले हृदय से धन्यवाद तुकोगंज पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कल इंदौर के 56 दुकान पर घूमने आए दंपत्ति का 38 हजार रुपए से भरा पर्स गुम हो गया था दंपत्ति ने तत्काल तुकोगंज पुलिस से सहायता मांगी जिसके बाद कुछ ही देर में पुलिस की तत्परता से पर्स मिल गया। पैसे भी सही सलामत मिले जिसके बाद पति-पत्नी ने तुकोगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

इंदौर की नंबर एक पुलिस को एक बार फिर चंद मिनटों में तत्परता दिखाने पर शाबाशी मिली है। कल इंदौर की सबसे प्रमुख चौपाटी 56 दुकान पर घूमने आए पति-पत्नी अपना पर्स घुमा चुके थे पर्स में करीब 38 हजार रुपए की राशि थी। मामले में दोनों ने तुकोगंज पुलिस से संम्पर्क किया जिसके बाद टीआई कमलेश शर्मा ने टीम को निर्देशित किया। सिसिटीवी फुटेज देखने पर एक महिला द्वारा पर्स उठाने की बात सामने आई जिसके बाद तत्काल पुलिस ने महिला को ढूंढ लिया। महिला का कहना था की गिरा हुआ पर्स लौटाने के लिए मैंने अपने पास रख लिया था। जिसे तुकोगंज पुलिस ने सही सलामत पति-पत्नी तक पहुँचाया जिसके बाद दोनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की तारीफ की है। पर्स खोजने में एसआई आर एल मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुरेश वर्मा, प्रधान आरक्षक लोकेश गाथे, प्रधान आरक्षक किशोर सांवलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version