400 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के भूमाफिया आरोपी ने थाने में किया समर्पण , 90 हज़ार का ईनामी धोखेबाज पहुंचा सलाखों में….

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर के पिनेकल ड्रीम्स घोटाले सहित 400 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के 11 मामलों में पिछले चार साल से फरारी काट रहे….भूमाफिया पुष्पेंद्र वडेरा को विजयनगर इंदौर पुलिस ने सोमवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया है….ऐसा पुलिस का कहना है…उक्त रसुखिये भूमाफिया पर 90 हजार का इनाम था….इस पर एसटीएफ ने भी 31 अगस्त 2021 को धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया था….

उज्जैन निवासी के ख़िलाफ़ इंदौर के थानों में मामले…

इंदौर पुलिस के मुताबिक़ वडेरा उज्जैन के शहनाई रेसीडेंसी नईमबेग मार्ग का मूल निवासी है… पुलिस के अनुसार उसे उज्जैन में इंदौर रोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है… वडेरा के खिलाफ इंदौर के विभन्न थानों में अपराध दर्ज हैं…विजय नगर थाने में 7, लसूडिय़ा थाने में 3 और एसटीएफ में एक केस दर्ज है..

हुलिया बदल कर था फ़रार….

- Advertisement -

करोडों की धोखाधड़ी में करीब चार साल से फरार वडेरा ने इस दौरान ने अपना हुलिया बदल लिया था…अपनी दाढ़ी इतनी ज्यादा बढ़ा ली थी कि संत-बाबाओं जैसा दिखने लगा.. उसने हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर धर्मशालाओं में फरारी काटी… 2017 में पिनेकल ड्रीम्स में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद केस दर्ज होते ही ये फुर्र हो गया था…

पकड़ाने की कहानी में भी झोल….

सूत्र बताते हैं कि पिनेकल जमीन घोटाले में फरार आरोपी भूमाफिया पुष्पेंद्र वड़ेरा ने विजयनगर थाने में सोमवार को सरेंडर किया…. जबकि इंदौर पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार होना बताया है…. जबकि वह कुछ वकीलों के साथ थाने पहुंचा था… वड़ेरा की गिरफ्तारी पर 90 हज़ार का इनाम घोषित था…

पार्टनर पहले ही क़ानून की जद में….

पिनेकल ड्रीम्स में फर्जीवाड़ा उज़ागर होते ही वड़ेरा का पार्टनर आशीष दास दो साल पहले गिरफ्तार हो चुका है…

बैंक कर्मी से करोड़पति तक का सफर…और गठबंधन…

सूत्र बताते हैं कि आशीष सीए का कार्य करता था इसी के चलते मुंबई और अन्य महानगरों में फिल्मी कलाकारों और बड़ी हस्तियों के साथ संपर्क था उठना बैठना था… उनके ऑडिट का काम भी आशीष लेता था…वडेरा उज्जैन में एक राष्ट्रीयकृत बैंक का कर्मचारी था… वो आशीष के कर सलाहकार होने की वजह से ही उसकी हद में आया… दोनों ने पिनेकल ड्रीम प्रोजेक्ट का ख़्वाब देखा…और ख़बव को अमली ज़ामा पहनाने के लिए आशीष दास और वडेरा ने जेएसएम प्रा.लि. के नाम से रियल एस्टेट कंपनी बनाई…

झांसे की झांकी में फंसाया लोगों को….

निपानिया में पीनेकल ड्रीम्स में फ्लैट बेचने के पहले झांसे के उद्देश्य से दास और वडेरा ने खूब झांकी बाजी की.. फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, डायरेक्टर वासु भगनानी को बुलाया और निवेशकों से झाँसेबाजी कर करोड़ों रुपए हज़म कर लिए….इन्हीं के दम पर फरारी की सवारी में वडेरा ऐश करता रहा…

अब दोनों झांसेबाज रसूखिये पार्टनर सलाखों में नया ड्रीम प्लान करेंगे…हालांकि शिकायतों के पुलिंदे अभी इन्हें श्री कृष्ण जन्मस्थली से मुक्त होने में कई साल तक का इंतज़ार करवा सकते हैं…

Exit mobile version