ब्रजविहार काॅलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका का नाम संध्या पति रोहित पारोलकर है। उसे परिजन हालत खराब होने पर चैइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डाॅक्टरों ने बताया कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर, रोहित के मामा नारायण कोपरगावकर ने बताया संध्या को माइगे्रन था जिसकी ही दवाई वह लेती थी, घर में सबकुछ ठीक था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है।
