भोपाल। हर गरीब का घर का सपना मध्यप्रदेश में पूरा हो रहा है। जहां लोगों के लिए अपना पक्का मकान बनाने में जीवन गुजर जाता है, वहीं अब भाजपा की सरकार में हर जरूरतमंद गरीब के लिए उसके पक्के मकान का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा साकार किया जा रहा हैं। यह बात यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कहीं । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजना बना रही है ताकि कोई भी वर्ग सुविधाओं से मेहरूम ना रहे। गरीबों की प्राथमिकता से मदद करने वाली भाजपा सरकार का लक्ष्य है की वर्ष 2023 और 24 तक हर जरूरतमंद का पक्का मकान होगा और हमारी सरकार अपने संकल्प को लगभग पूरा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम लिस्ट में छूट गए हैं उनके लिए प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत जोड़ा जाएगा ताकि हर गरीब के लिए पक्का मकान उपलब्ध हो सके। भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही हैं घर में उजाला योजना, उज्जवला योजना, नल जल योजना से सारी सुविधाएं प्रधानमंत्री आवास में जरूरतमंदों को उपलब्ध हो रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, कलेक्टर दीपक आर्य, जिला पंचायत के सीईओ क्षितिज सिंघल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, तहसीलदार रोहित वर्मा, नायब तहसीलदार सोनम पांडे सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही मौजूद थे।
मध्यप्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में कहा कि आज गांव गांव शहर शहर में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को मकान उपलब्ध कराया जा रहा है और उनकी सपनों को साकार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति हमेशा सपने में सोचता है कि कभी उसका मकान होगा कि नहीं किंतु उसके सपने को साकार करने के लिए हमारे देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कर उनके सपनों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना पार्ट 2 एवं कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना फार्म की जा रही है।उन्होंने कहा कि कन्यादान योजना के तहत अप्रैल माह से अब हमारी कन्याओं की शादी में 55 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।
प्रदेश में आज उत्सव सा माहौल है :
राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि 2023-24 तक सभी भी घर गरीबों का पक्का मकान होगा। श्री राजपूत ने कहा कि आज संपूर्ण मध्यप्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है और 5 लाख 21 हजार से अधिक हितग्राही अपने अपने मकानों में नव प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सागर में 23 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित होकर वह अपने अपने घरों में पूजन अर्चना करने के पश्चात गृह प्रवेश कराया जा रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहियों को शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र एवं चेक वितरित किए।
23064 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया :
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में मुख्य कार्यक्रम मोती नगर चौराहे स्थित महा कवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी श्री सिंघल ने बताया कि सागर जिले में 23064 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के 11 विकासखंडों में बंडा में 2603, बीना में 1104, देवरी में 1886, जैसीनगर में 1804, तीसरी में 2764, खुरई में 1374, माल्थोन में 2052, राहतगढ़ में 2332, रहली में 3119, सागर में 2747 एवं शाहगढ़ विकासखंड में 1279 हितग्राहियों का गृह प्रवेश किया गया। कार्यक्रम के पूर्व में मंत्री श्री राजपूत द्वारा सरस्वती पूजन अर्चना की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन द्वारा किया गया।
