2 वर्षों के बाद डीईटी परीक्षा आयोजित की गई परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 24 सेंटर बनाए गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोरोना काल के चलते 2 वर्षों से पीएचडी के लिए डीईटी परीक्षा से परीक्षार्थी वंचित थे। लेकिन अब संक्रमण के कम होने के बाद 2 वर्षों के बाद अब यह ग्जाम आयोजित की गई जिसके लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा 24 सेंटर बनाए गए। यह परीक्षा 44 विषयों की 1173 सीटों के लिए हो रही है लेकिन देखा गया कि इस परीक्षा में परीक्षा सेंटर पर पहुंचने में विद्यार्थियों को काफी परेशानियां हुई विश्वविद्यालय परिसर के बाहर ट्रैफिक जाम होने से विद्यार्थियों को परीक्षा में आने में देरी भी हुई।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए डीईटी की एग्जाम आयोजित की गई जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा 24 सेंटर बनाए गए।यह परीक्षा 44 विषयों की 1173 सीटों के लिए आयोजित की गई जिसमें 6500परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं ट्रैफिक जाम में फंसे हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में आने में देरी हुई लेकिन परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को देरी से भी एंट्री दी गई जिससे कि वह परीक्षा से वंचित नहीं रह पाए

Exit mobile version