19 वर्ष युवक की बेरहमी से चाकू मारकर की हत्या तीन से चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देर रात अज्ञात बदमाशों ने गणेश धाम कॉलोनी में 19 वर्ष युवक की बेरहमी से चाकू से हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया सूचना पर से पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के गणेश धाम कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने 19 वर्षीय सौरभ राजपूत नामक युवक को बेरहमी से चाकू से गोदकर घायल कर दिया था घायल अवस्था में सौरभ ने अपने दोस्त को फोन लगाकर घटनास्थल बुलाया मौके पर पहुंचे युवक तत्काल उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए रखवा दिया गया है वहीं युवक सौरभ की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई इसकी असल वजह का पता लगाया जा रहा है संभवत पुरानी रंजिश के चलते युवक को मौत के घाट उतारा होगा वही पुलिस घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस के पास कुछ संदिग्ध बदमाशों के नाम भी सामने आए पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड से आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना का पर्दाफाश कर खुलासा कर सकती है।

Exit mobile version