हमीदिया अधीक्षक पर 50 नर्सों ने अश्लीलता का आरोप लगाया , कहा – नशे में चेंजिंग रूम में घुसकर गंदी हरकतें करते हैं आयोग ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा से 10 दिन में मांगा जवाब
भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. दीपक मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों ने अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया है।
भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. दीपक मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों ने अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया है। नर्सों के मुताबिक डाॅ. मरावी रात के वक्त शराब के नशे में हाॅफ पेंट पहनकर उनके चेंजिंग रूम में बिना दरवाजा खटखटाए घुस आते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। पीड़ित नर्सों ने लिखित शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री, मप्र शासन से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय मंत्री ने संभागायुक्त, भोपाल को जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्हें दस दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, मप्र शासन से दस दिन में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में मामला आने पर आवेदक को मिले 67 हजार रूपये
भरहुत नगर, सतना निवासी आवेदक श्री विकास चतुर्वेदी ने वर्ष 2021 में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग मे एक आवेदन लगाया था। आवेदन में विकास ने दौलतराम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रा.लि., जिला रायसेन द्वारा उसका उत्पीड़न करने एवं उसका पूरा बकाया भुगतान न करने तथा कंपनी द्वारा की जा रही घोर मनमानी की शिकायत कर उसे शीघ्र न्याय दिलाने का अनुरोध किया था। आवेदन मिलते ही मामला दर्जकर आयोग ने श्रमायुक्त, जिला रायसेन से जवाब-तलब किया था। जवाब-तलब किये जाने पर श्रम पदाधिकारी, मण्डीद्वीप, जिला रायसेन ने आयोग को प्रतिवेदन दिया है कि मामले में कार्यवाही कर दौलतराम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रा.लि., ग्राम सिमरई, औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन द्वारा आवेदक को उसके बकाया स्वत्वों के रूप में कुल 67 हजार 465 रूपये का भुगतान कर दिया गया है। चूंकि मामले में आवेदक को अंतिम भुगतान प्राप्त हो गया है, अतः यह मामला आयोग में समाप्त कर दिया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 22 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 27 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 128 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 154 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 498 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 608 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 633 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 763 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 789 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 797 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 972 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 992 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,031 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,031 दिन पहले