इंदौर में महामारी के समय से ही कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत पुलिस विभाग की शारीरिक दक्षता को लेकर सेंटर कोतवाली थाने पर नेत्र शिविर का आयोजन कर कई पुलिसकर्मियों को नेत्रों की जाँच की गई…।
इंदौर में महामारी के समय फ्रंट लाइन पर रहकर आमजन को राहत पहुंचाने मैं पुलिस द्वारा कई कदम उठाए गए थे और इसी दौरान महामारी की चपेट में आने से पुलिस कर्मियों की शारीरिक बीमारियों से भी जूझना पड़ा था इसी को लेकर इंदौर में डॉ अग्रवाल द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन विभिन्न थानों में किया जा रहा है जिसमें सेंटर कोतवाली थाने के पुलिस कर्मियों की आंखों की जांच की गई अभी तक यह शिविर अन्नपूर्णा चंदननगर सेंटर कोतवाली थाना में आयोजित कर करीबन 200 पुलिसकर्मियों की जांच की जा चुकी है और आने वाले समय में विभिन्न स्थानों में यह शिविर का आयोजन कर पुलिसकर्मियों के नेत्रों की जांच की जाएगी जिन पुलिसकर्मियों के नेत्रों में किसी भी तरह की कोई बीमारी का लक्षण पाए जाते हैं उन्हें संबंधित डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज भी मुहैया कराया जाएगा
