सांसद एवं निगम आयुक्त द्वारा इंदौर स्मार्ट मेप का शुभांरभ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्मार्ट सिटी सीईओ श्री ऋषभ गुप्ता ने बताया कि इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा इंदौर स्मार्ट मेप का शुभारंभ दिनांक 21.01.2022 को सुबह 11:00 बजे मुख्य अतिथि माननीय श्री शंकर लालवानी जी, सांसद इन्दौर, स्मार्ट सिटी कार्यपालक निर्देशक एवं आयुक्त सूश्री प्रतिभा पाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति मे इंदौर स्मार्ट सीड इनक्यूबेशन सेंटर, तृतीय तल, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बिल्डिंग में में किया जायेगा।

स्मार्ट सिटी सीईओ श्री ऋषभ गुप्ता ने बताया कि इंदौर स्मार्ट मेप, इंदौर स्मार्ट सिटी की एक पहल है जो नागरिको, सरकारी एजेंसियों एवं व्यवसायों के लिए इंदौर के बारे में सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए एक एकीकृत जी.आई. एस. आधारित मानचित्र है, जो शहर के हित में भविष्य की योजनाओं एवं संपत्तियों के प्रबंधन हेतु स्थल चयन, पर्यावरण एवं कानूनी उपबंध, नियोजन के डिजाईन एवं विजुअलाईजेशन के संबंध में एक ही स्थान पर सूचनाओं के आदान-प्रदान का केन्द्र होगा।

इंदौर शहर की प्राकृतिक एवं निर्मित संपत्तियों जैसे भवन, शहरीय सुविधाए जैसे- स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, सांस्कृतिक आदि की जानकारी संपर्क विवरण पारदर्शिता के साथ बहुमूल्य जानकारी इंदौर के स्मार्ट मेप पर प्रदर्शित होगी। इस बेसमेप पर रोड़ नेटवर्क, जल निकायों, पेड़ो एवं अन्य सुविधाओं जैसी अन्य जानकारियाँ भी विस्तृत रूप से उपलब्ध होगी।
इंदौर स्मार्ट मेप को वेबसाईट www.indoresmartmap.org पर किसी भी नागरिक द्वारा निशुल्क एक्सेस किया जा सकेंगे एवं अपने बहुमूल्य सुझाव साझा कर सकेंगे, जो भविष्य में वेबसाईट के विकास में सहायक सिद्ध होगें।

Exit mobile version