इंदौर में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई बुजुर्ग सब्जी व्यापारी था जोकि रिक्शा से सब्जी लोड करके अपने दुकान की ओर जा रहा था उसी दौरान रिक्शा पलटने से उसे गंभीर चोट आई थी इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
घटना 5 तारीख की है जहां सब्जी व्यापारी बाबूलाल चौरसिया मंडी से सब्जी लोड करवा कर अपने ऑटो रिक्शा से दुकान की ओर जा रहा था उसी दौरान उसके रिक्शे का बैलेंस बिगड़ गया जिसमें वह पलटी खा गया इस दौरान बाबूलाल को सर में गंभीर चोट आई थी जिसका इलाज एम वाय अस्पताल में जारी था वही देशराज बाबूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
