बिग बॉस फेम और ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद में श्वेता तिवारी की आगामी वेब सीरीज शोस्टॉपर भोपाल में होने वाली शूटिंग पर मुसीबत के बादल मंडराते दिखाई दे रहे है। वही इंदौर में भी अब अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर ने आपत्ति दर्ज कराते हुए, पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा है.. साथ ही चेतावनी दी है कि भोपाल में होने वाली शूटिंग और वेब सीरीज का पुरजोर विरोध किया जाएगा..
जानकारी के अनुसार बिग बॉस और कसौटी जिंदगी, नामक सीरियल कि फेम प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी के बुधवार को भोपाल में उनकी ब्रा की साइज को भगवान से जोड़े जाने के विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। श्वेता तिवारी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और हिंदूवादी संगठनों ने न केवल श्वेता तिवारी बल्कि वेब सीरीज को लेकर ही जंग का ऐलान कर दिया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया और श्यामला हिल्स थाने में सोनू प्रजापति नामक व्यक्ति की शिकायत पर श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। हालांकि इंदौर में भी श्वेता तिवारी के विवादित बयान के बाद हिंद राष्ट्र संगठन राजेश शिरोड़कर ने वेब सीरीज शोस्टॉपर की शूटिंग नहीं होने की देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि श्वेता तिवारी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। वही राजेश शिरोडकर ने यहां तक कहा है कि यदि श्वेता तिवारी माफी नहीं मांगती है और जब भी इंदौर आई, तो उस पर काले गुब्बारे फेंके जाएंगे।
गौरतलब है कि ब्रा फिटर पर केंद्रित वेब सीरीज शोस्टॉपर की अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ अंततः भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। श्वेता तिवारी के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के मामले में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। वही अब इंदौर में भी इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई है।
