“माधव सृष्टि” श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा रविवार 03 अप्रैल को कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन किया गया l जिसमे श्री अशोक सोहनी (मध्य क्षेत्र संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), श्री टीकमचंद गर्ग (कल्याण ग्रुप), डॉक्टर विनोद भंडारी (भंडारी हॉस्पिटल) विशेष रूप से उपस्थित थे l
प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने बताया कि विगत वर्ष 9 मार्च 2021 को चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर का लोकार्पण किया गया था।
इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविद्याओं का दायरा बढ़ाते हुए द्वितीय चरण में “संस्था उम्मीद” के साथ कैंसर केयर सेंटर का भूमि पूजन किया है। जिसमे रेडिएशन, कीमोथेरेपी, एम आर आई, सिटी स्कैन, पेट स्कैन, अन्य वैकल्पिक चिकित्सा जैसे की होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी। साथ ही आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, मरीज एवम परिजन के आवास व भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेंगी।
मध्य क्षेत्र संघ चालक श्री अशोक जी सोहनी ने बताया कि एक निरोगी शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन ही समर्थ राष्ट्र और समाज का निर्माण करता है संघ के द्वितीय सर संघ चालक माननीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की यह पंक्तियाँ शायद आज के परिप्रेक्ष्य में सार्थक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि
समाज का शोषित वंचित और अभावग्रस्त वर्ग जो कि अपना ही है को समुचित चिकित्सा सुविधाएँ उचित मूल्यों पर प्रदान हो सकें इस हेतु इस प्रकल्प की स्थापना की गई ।
संस्था उम्मीद के डायरेक्टर डॉक्टर गौरव खंडेलवाल ने बताया कि इस सेंटर में केंसर के किफ़ायती इलाज के साथ साथ केंसर की रोकथाम, जल्द निदान और जागरूकता हेतु रिसर्च वर्क भी किया जाएगा।
श्री टीकमचंद जी गर्ग (कल्याण ग्रुप) तथा डॉक्टर विनोद भंडारी (भंडारी अस्पताल) ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
श्री गुरुजी सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश मोढ़ ने बताया कि क़रीब १०० करोड़ की लागत से बनने वाला यह सेंटर पूर्णतः जनसहयोग से निर्मित होगा तथा १.५ वर्ष की समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रतीक पटेल, अनिल सतवानी, सुरेंद्र संघवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
