इंदौर शहर जहां विकसित होता जा रहा है, वहीं अब तकनीकी तौर पर भी शहर हाईटेक हो रहा है। शहर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद ज़ोन 2 के थाना क्षेत्रों में रहवासी, प्रतिष्ठान और व्यापारियों की मदद से क्षेत्र को सीसीटीवी लैस किया जा रहा है। खासकर विजयनगर और खजराना थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
इंदौर में मेट्रोपोलिटन पुलिस के साथ अब थाने हाईटेक हो रहे हैं। इसकी शुरुआत विजय नगर और खजराना से हो चुकी है। यह प्रदेश का पहला थाना है, जहां से बैठे बैठे पुलिस दो वर्ग किमी रेंज में लाइव ट्रैफिक देख सकेगी, किस मार्ग और चौराहे पर क्या स्थिति है, उसे वायरलेस पर निर्देश देकर नियंत्रित कर सकेगी। इस रेंज में कोई घटना होने पर एक माह तक का बैंक सर्वर मिलेगा। बीट के जवान कैमरों का एक्सिस मोबाइल में ले सकेंगे। थाना प्रभारी व टीम ने जनभागीदारी से 25 लाख रुपए जुटाकर क्षेत्र में 64 कैमरों का सर्विलांस तैयार किया है। ये कैमरे 15 चौराहों पर लगाए हैं। ये थाने में 84 इंच की एलईडी से कनेक्ट हैं। वही खजराना थाना क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में कैमरा इंस्टॉल किए जा चुके हैं साथ ही अब सभी कैमरा को सिविल लाइंस पर जोड़ा जाएगा।
इधर ज़ोन 2 के डीसीपी संपत उपाध्याय के अनुसार विजयनगर और खजराना थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए जा चुके हैं यह सीसीटीवी कैमरे प्रतिष्ठान, रहवासी क्षेत्र और मुख्य चौराहों पर लगाए गए हैं यह जनभागीदारी से किए गए प्रयास से संभव हो सका है।
