व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की अपील
भोपाल: मध्य प्रदेश व्यापमं के एक चर्चित मामले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने गुरूवार रत दिल्ली के एक होटल से आनंद राय को गिरफ्तार किया है।
भोपाल: मध्य प्रदेश व्यापमं के एक चर्चित मामले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने गुरूवार रत दिल्ली के एक होटल से आनंद राय को गिरफ्तार किया है। डॉ आनंद राय ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। साथ ही लिखा कि सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुंचे। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है।
व्यापमं की शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र वायरल मामले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय की मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने खुद पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें आनंद राय के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई ना करने का आदेश था। इसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात दिल्ली के एक होटल से डॉक्टर आनंद राय को हिरासत में ले लिया।
राय ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि मुझे दिल्ली के होटल काबली से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है, सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुंचे। आनंद राय व्यापमं घोटाले को बेनकाब करने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। हाल ही में इनके द्वारा भेजा गया एमपी टीईटी के प्रश्नपत्र का स्क्रीन शॉट काफी वायरल हुआ था।
भोपाल चलने की अपील
डॉ. आनंद राय ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक पोस्ट भी शेयर की। इस पोस्ट में राय ने लिखा
#लोधी गार्डन दिल्ली
मैं किसकी लड़ाई लड़ रहा हूं, यह मेरी निजी लड़ाई नहीं है, मैं मध्य प्रदेश के गरीब, मध्यमवर्गीय बेरोजगार युवाओं की आवाज हूं
#व्यापमं
लोग मुझसे पूछ रहे हैं, आप जिनके लिए लड़ रहे हैं वह आपके समर्थन में रोड पर क्यों नहीं उतरे, मुझे विपक्ष से रत्ती भर उम्मीद नहीं है, लेकिन मुझे मप्र के युवाओं पर भरोसा है, आपकी रक्त शिराओ में बिरसा मुंडा, टंट्या भील, गुंडाधुर का खून है, यह DNA चुप नहीं बैठता
दलित आदिवासियों, बेरोजगारों की लड़ाई के लिए मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है, मप्र के बेरोजगार युवाओं के लिए मैं फना होने को तैयार हूं, भ्रष्टाचारियों के आगे झुकूंगा नहीं, आखिरी सांस तक लडूंगा
# जोहार#लड़ेंगे..जीतेंगे
रविवार के पहले तक सभी भोपाल, पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 606 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 762 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहले