विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, सीएम हाउस में हुए फेरे

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी आखिरकार संपन्न हो गई है. दोपहर 12 बजे करीब दोनों शादी के बंधन में बंध गये. दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं. शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था.

बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी. भगवंत मान की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था.

भगवंत मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

भगवंत मान की शादी हो गई है. शादी की रस्में (आनंद कारज) संपन्न हो चुका है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां पिता की रस्में निभाईं. अब वहां लंच हो रहा है.

शादी से पहले मान का रास्ता सालियों ने रोक लिया था. फिर रिबन कटाई का नेग वाला पैसा भी लिया गया. बता दें कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सीएम की शादी पद पर रहते हुई है.

- Advertisement -

शादी के आयोजन का खर्च सीएम भगवंत मान ने उठाया। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।  

लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

Exit mobile version