संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामेदार बना हुआ है। सोमवार को भी कांग्रेस ने शिवसेना सांसद संजय राउत की ईडी द्वारा गिरफ्तारी, सरकार के केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और मौजूदा सत्र से अपने चार लोकसभा सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते कार्रवाई शुरू होने के कुछ ही समय बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई रोक दी गई थी।
दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने के बाद निलंबित सांसदों की बहाली को लेकर हंगामा हुआ, यह कार्रवाई अब दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। वहीं राज्य सभा में ED की कार्रवाई को लेकर हंगामा और नारेबाजी होती रही, इसके चलते राज्य सभा को भी दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
