विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्री पुष्यमित्र भार्गव का जनसंपर्क

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • बस्तियों तक विकास पहुँचाने का काम किया है भाजपा ने – सुदर्शन गुप्ता
  • इंदौर करेगा देश का प्रतिनिधित्व-पुष्यमित्र भार्गव

इंदौर।आने वाले समय में इस देश का प्रतिनिधित्व इंदौर करेगा इसके लिए ऐसी विचारधारा के लोगों की जरूरत है जो सब कुछ साथ लेकर आगे बढ़ते हुए इंदौर को ग्रीन स्मार्ट और हाईटेक बना सके। शहर को रोजगारउन्मुख बनाना यातायात को बेहतर करना चौराहों पर हो रही भिक्षा वर्त्ति को समाप्त करना स्ट्रीट लाइट्स का बेहतर इंतज़ाम ओर सबसे ख़ास आम जनता और निगम एक दूसरे से नजदीक रहे ऐसी व्यवस्था करना, स्वच्छ इंदौर और स्वस्थ इंदौर की परिकल्पना को पूरा करना भी हमारा उद्देश्य है साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की उन्नति बीजेपी की प्राथमिकता में रहा है, इस सोच का ही परिणाम है कि जनसम्पर्क के दौरान शहर के नागरिकों का अपार आशीर्वाद और जनसमर्थन मिल रहा है।

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 बहुत पिछड़ा क्षेत्र था, यहाँ मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, बाणगंगा क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी का साम्राज्य था, जब मैं विधायक बना और हमारी परिषद बनी तब हमने मूलभूत सुविधा पहुँचाने का काम किया पुष्यमित्र भार्गव के जनसम्पर्क का पहला चरण जनसम्पर्क गोपाला कम्पाउण्ड से श्रीराम मंदिर, सुंदर नगर चौराहा, सुंदर नगर प्रिंस नगर, प्रिंस नगर, डी.पी मेन रोड, शेखर टेण्ड हाउस, न्यू प्रिंस नगर, कुशवाह नगर कुंए वाली गली,कुशवाह नगर मेनरोड राजबाग,इंदौर कान्वेट स्कूल वाल्मिकी नगर, यादव नगर चौराहा, कर्मा नगर, कुशवाह नगर, राजराम नगर, न्यू दुर्गा नगर, गोविन्द कालोनी, मालवा भारती स्कूल, गोविन्द कालोनी रोड, वृन्दावन कालोनी चौराहे पर पूरा हुआ।इन मोके पर जनसम्पर्क में सांसद शंकर लालवानी सहित वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहा।

Exit mobile version