विकसित होते इंदौर शहर को किसी की नजर ना लग जाए क्योंकि इंदौर के चौतरफा विकास के साथ अपराधिक गतिविधियां भी पैर पसार रही है हम बात कर रहे हैं इंदौर के पश्चिम क्षेत्र के तेजी से विकसित होते सुपर कॉरिडोर की जहां आए दिन अपराधिक गतिविधियां सामने आ रही है इसी के चलते हैं तीनों जून के एसीपी ने एक रणनीति तैयार की है जिसके तहत इस क्षेत्र में भ्रमण करने वाले पुलिस कर्मी और अपराधिक तत्त्वों पर तीनों ही एसीपी की नजर रहेगी।
विकसित होते हैं इंदौर के पश्चिमी इलाकों में आज भी अपराधिक गतिविधियां नजर आ ही जाती है। हालांकि इंदौर शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस का सख्त रूप और नई नई योजनाएं भी सामने आ रही है, इसी का नतीजा है कि इंदौर के पश्चिम के सबसे तेजी से विकसित होते सुपर कॉरिडोर पर अब किसी भी बदमाश को देखते ही कार्रवाई की जाएगी। तीनों ही ज़ोन के एसीपी द्वारा एक संयुक्त मीटिंग ली गई है और वहां पर स्थाई तौर पर एक मोबाइल शाम 5:00 बजे से रात की 2:00 बजे तक भ्रमण करेगी इस तरह का निर्णय लिया गया है वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर हरि नारायणा चारी मिश्र द्वारा सुपर कॉरिडोर को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सुपर कॉरिडोर पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों को लेकर स्पॉट तय किए जाएं जिसके बाद में वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के साथ कुछ पुलिस के जवानों पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं कि वहां पर अवैध वसूली की जाती है क्योंकि वहां पर बड़ी संख्या में युवा पहुंचते हैं तेजी से विकसित होते सुपर कॉरिडोर पर कई ऐसे पिकनिक स्पॉट्स बन चुके हैं जहां पर अधिकांश कपल या युवा शाम के समय भ्रमण करने जाते हैं और उसी का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्व उनके साथ लूट जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं वहीं कुछ पुलिस जवान भी इसका फायदा उठाते हुए वसूली करते हैं इस तरह की शिकायतें भी पुलिस के आला अधिकारियों को प्राप्त हो रही थी जिसके तहत पुलिस ने यह निर्णय लिया है कि अब वहां पर अनुमति के यदि कोई पुलिसकर्मी नजर आता है तो उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
