10 अप्रैल को भारत की आत्मा के प्रतीक भगवान राम की जयंती यानी रामनवमी है।ये हिंदुओं की आस्था का महापर्व है पर लोक सेवा आयोग इसी दिन #NDA,नौसेना अकादमी और संयुक्त सेवा परीक्षा ले रहा है। माननीय मोदी जी आपसे आग्रह है कृपया हिंदुओं की आस्था के पर्व पर परीक्षा ना लेकर कृपया इसे आगे बढ़ाने का कष्ट करें।
ये मजमून है उस ट्वीट का जो भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पीएम मोदी और लोक सेवा आयोग के मंत्रालय कस मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को किया है।
सुमित ने ये ट्वीट पीएमओ और के साथ संघ, संघ प्रमुख मोहन भागवतजी, शिवराज जी, हितानन्द जी सहित कई प्रमुख लोगों को टैग किया है।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पीएमओ और कार्मिक मंत्रालय जल्दी ही इस बारे में इस निर्णय लेगा।
