लसूडिया थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूडिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों का आरोप है कि युवक पर 50000 का कर्जा था और वह जिस दुकान में काम करता था दुकान मालिक उसे लगातार परेशान कर रहा था कर्ज से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की है

लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाला 22 वर्षीय मोहित तिवारी नामक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली 2 दिन पहले उसने परिजनों को फोन पर यह जानकारी दी थी कि वह 54 नंबर स्कीम मे फ्लावर शॉप में काम करता है वहां का मालिक जितेंद्र उसे लगातार रुपयों के लिए परेशान कर रहा था वही मोहित पर ₹50000 कर्जे की बात सामने आ रही है कर्ज से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की है

Exit mobile version