रावजी बाज़ार थाना क्षेत्र के चन्द्रभागा इलाके के कुछ घरो में आग लगने से इलाके में भागदौड़ की स्तिथि बन गई और आगजनी की जानकारी थाना स्टाफ को लगी तो तुरंत मोके पर पुलिस रावजी बाजार पहुँची ओर फायर ब्रिगेड को सूचना दी तत्काल फायर बिर्गेड भी घटनास्थल पर पहुँच अपने काम मे लगी और आग बुझाने का काम शुरू किया…
रावजी बाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब थाना क्षेत्र में एक साथ दो से तीन घरों में एक साथ आग लगने की सूचना रावजी बाजार पुलिस को मिली जानकारी मिलते ही थाने की सब इंस्पेक्टर सीमा धाकड़ मय बल के मौके पर पहुंची और लगी आग और घरों में रहने वालों को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया फायर ब्रिगेड और क्षेत्रीय वासियों की मदद से सुरक्षित लोगों को बाहर निकाला गया और तकरीबन तीन टैंकर पानी से धू-धू कर जल रही आग पर काबू पाया गया आगजनी में अपना सब कुछ गंवा बैठे अजय ने मीडिया से बात करते हुए आग लगने का कारण अज्ञात बताया और खुद को घर के बाहर होना मीडिया से कहा…
थाना रावजी बाजार की सूबेदार सीमा धाकड़ ने लगी आग को लेकर मीडिया से बात करते हुए फिलहाल आग लगने के कारणों को अज्ञात बताते हुए कोई जनहानि ना होने की बात कहीं है… आपको बता दें कि आग लगने से घरों में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है पुलिस अब आग लगने के कारणों का पूर्व हुए नुकसान का पता लगाने में जुटी है…
