यूक्रेन में रूस करा रहा फर्जी जनमत संग्रह:लोग बोले- बंदूक की नोक पर कराई वोटिंग; 20% यूक्रेन पर कब्जे की तैयारी में हैं पुतिन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

यूक्रेन पर रूस के हमले 217 वें दिन भी जारी रहे। इस बीच, यूक्रेन के चार इलाकों में जनमत संग्रह करवाने के बाद रूस ने अपनी जीत का दावा किया है। यानी यूक्रेन के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20% इलाके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कब्जे की तैयारी में हैं।

रूस पर आरोप, बंदूक की नोक पर कराई वोटिंग
यूक्रेन के चारों प्रांतों को फर्जी जनमत संग्रह के नाम पर रूस में ऑफिशियली मिला लिया जाएगा। जनमत संग्रह के रिजल्ट के मुताबिक, यूक्रेन के जेपरोजिया में 93.1%, खेरसान में 87%, लुहांस्क में 98.4% और डोनेत्स्क में 99.2% लोगों के रूस में अपनी आस्था दिखाई है। इस जनमत संग्रह को लेकर रूस पर आरोप हैं कि उसने लोगों से बंदूक की नोंक पर अपने पक्ष में जनमत संग्रह कराया।

जनमत संग्रह को लेकर रूस पर आरोप हैं कि उसने लोगों से बंदूक की नोंक पर अपने पक्ष में जनमत संग्रह कराया।

रूस कर रहा है नकली जनमत संग्रह
जेपरोजिया में कब्जा कर चुके रूस ने कई चौकियां बनाई हुई थी। यहां पिछले करीब एक हफ्ते से लोगों के नाम पर नकली जनमत संग्रह कर रहा है। 27 सितंबर को जनमत संग्रह के आखिरी दिन ऐसी सैकड़ों गाड़ियां देखी गईं, जो रूस के कब्जे वाले इलाकों से गुजर रही थीं। जेपरोजिया की एलेना क्रिम्सकाया ने कहा कि उनके परिवार को जिस आतंक का सामना करना पड़ा, उस पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा
इस बीच, बुधवार देर शाम अमेरिका ने रूस से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा है। पोलैंड और बुल्गारिया ने भी अपने नागरिकों से ऐसा ही करने को कहा है। इन देशों का मानना है कि जनमत संग्रह के आधार पर अब रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। उधर, जॉर्जिया ने रूसियों की एंट्री का विरोध किया है।

- Advertisement -
Exit mobile version