युवतियों-महिलाओं के दो दिवसीय निशुल्क़ समर केम्प का आगाज हुआ ,पहले दिन साड़ी ड्रेप्पिंग, फ़ायरलेस कुकिंग और बेकरी की आयटम बनाना सिखाई गई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। सकल दिगम्बर जैन समाज महिला प्रकोष्ठ, इंदौर द्वारा श्री माँ पद्मावती देवी जी की आराधना के नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में युवतियों और महिलाओं का दो दिवसीय निशुल्क़ समर केम्प की आज से शुरुआत हुई।
जानकारी देते हुए महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती पूजा कासलीवाल और महासचिव भावना चाँदीवाल ने बताया की यह समर केम्प इतवारिया बाज़ार स्थित हुकुमचंद मांगलिक भवन में आयोजित हो रहा है। केम्प के आयोजक और लाभार्थी श्री राहुल सेठी परिवार बने है। सबसे पहले श्री सेठी परिवार का सम्मान किया गया। केम्प की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे हुई। इसके पश्चात फिर रति जैन और परिका सेठी द्वारा सभी युवतियों-महिलाओं को साड़ी ड्रेप्पिंग सिखाई गई। प्रीति जैन ने फ़ायरलेस कुकिंग और वंदना जैन द्वारा केक, आइसक्रीम सहित बेकरी की अन्य आयटम सिखाई गई। पहले दिन केम्प दोपहर 4.30 बजे तक आयोजित हुआ। प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में अनिता अतुल पाटोदी, कल्पना जैन, रुचि गोधा सहित अन्य अतिथि थे। केम्प को संचालित करने में संयोजक सलोनी जैन, वर्षा काला, नेहा सोनी, अंशु पाटनी और जूली जैन ने विशेष भूमिका अदा की है। संगीतमय मंगलाचरण सुश्री नेहल जैन ने किया। आयोजन के दोरान मनोरंजक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई है।
दूसरे दिन महिलाओं-युवतियों को ये मिलेगा सिखने को
आइटी प्रभारी सलोनी जैन और अदिति जैन ने बताया की केम्प के दूसरे 9 अप्रेल को युवतियों और महिलाओं को प्रमुख रूप से बेसिक डांस, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइल सिखाने के साथ ही अन्य आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। केम्प की शुरुआत दोपहर 12 से होगी, जो की शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। ये समर केम्प महिला प्रकोष्ठ द्वारा पूरी तरह से निशुल्क़ रखा गया है।

Exit mobile version